Lok Sabha Election 2024- सोनिया के खिलाफ मैदान में उतरे… कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए, कौन हैं दिनेश प्रताप सिंह?

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रायबरेली। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को भाजपा आलाकमान की ओर से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। पार्टी ने प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ कई दिनों से

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रायबरेली। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को भाजपा आलाकमान की ओर से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। पार्टी ने प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ कई दिनों से चल रही तमाम अटकलों को अब विराम लग गया है। भाजपा प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

loksabha election banner

पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए जिले से अभी तक भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इस दौरान प्रत्येक दिन कोई न कोई नया नाम सामने आता रहा। 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होने के बाद से कयास और तेज हो गए थे। इस बीच गुरुवार को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिया।

दिनेश प्रताप सिंह का राजनीतिक सफर

दिनेश प्रताप सिंह 2010 में कांग्रेस से विधान परिषद के सदस्य बने। उसके बाद 2016 के विधान परिषद के चुनाव में भी जीत दर्ज कराई। 2018 में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा आए।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हें पहली बार लोकसभा का प्रत्याशी बनाया। दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस से सोनिया गांधी के सामने लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन दिनेश प्रताप सिंह को 3,67,740 मत मिले। कांग्रेस से सोनिया गांधी को 5,34,918 मत मिले थे।

योगी सरकार पार्ट-2 में बने राज्यमंत्री

2022 में उत्तर प्रदेश में दूसरी बार योगी की सरकार बनने पर पार्टी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। उसके बाद 2022 में ही हुए विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बने और जीत दर्ज की। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से कई नामों पर चर्चा शुरू हुई।

नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल से होने के कारण हर दिन पार्टी प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार होता रहा। अब नामांकन को मात्र एक दिन शेष बचा था, ऐसे में पार्टी ने दिनेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया।

प्रत्याशी घोषित होने के बाद दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने हम पर भरोसा किया है। मैं शीर्ष नेतृत्व की कसौटी पर खरा उतर सकूं और जिले में कमल खिला सकूं।

यह भी पढ़ें: 'बाबा साहेब के संविधान का अपमान करना चाहती है सपा और कांग्रेस', एटा में विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी

यह भी पढ़ें: यूपी की दो हॉट सीटों पर भाजपा ने खोले पत्ते, कैसरगंज से करण भूषण और रायबरेली से दिनेश प्रताप को दिया टिकट

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Explainer: क्या सरकार जबरन जमीन का अधिग्रहण कर सकती है? SC ने रख दी सबसे बड़ी शर्त

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के जमीन अधिग्रहण करने की शर्त तय कर दी है. गुरुवार को अदालत ने कहा कि सभी अधिग्रहण अनुच्छेद 300A के पैमाने पर खरे उतरने चाहिए. अनुच्छेद 300A के तहत, लोगों को संपत्ति का संवैधानिक अधिकार दिया गया है. सुप्र

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now